पुलिस भी रह गई दंग! कर्नाटक के जंगल में गुफा में मिली रूस की महिला और उसकी 2 बेटियां

RUSSIAN WOMEN LIVING WITH TWO DAUGHTERS IN CAVE


भारत कि गुफा में मिली रुसी महिला 

कर्नाटक के गोकर्ण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस को जंगल के बीच एक गुफा में एक रूसी महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती हुई मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गुफा में बना रखा था अस्थायी घर

पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने जंगल में एक अस्थायी घर देखा। वहां जाने पर पाया कि एक विदेशी महिला अपनी दो छोटी बेटियों के साथ गुफा में रह रही थी। गुफा के आसपास उन्होंने कुछ घरेलू सामान और खाना बनाने के बर्तन भी रखे हुए थे।

2017 में ही खत्म हो गया था वीजा

जांच के दौरान पता चला कि महिला रूस की नागरिक है और उसका वीजा साल 2017 में ही खत्म हो चुका है। इतने सालों तक वह अपने बच्चों के साथ यहां कैसे रही, यह पुलिस के लिए भी बड़ा सवाल है। फिलहाल महिला और उसकी बेटियों को बाहर निकाल कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस घटना पर लोगों के कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग चौंक गए हैं। कुछ लोग महिला के साहस की तारीफ कर रहे हैं कि उसने अपने बच्चों के लिए इतने साल जंगल में गुजार दिए। वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने सालों तक किसी की नजर उस पर कैसे नहीं पड़ी।

पुलिस कर रही है आगे की जांच

पुलिस ने बताया कि वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। महिला से पूछा जा रहा है कि वह कब से इस गुफा में रह रही थी और कैसे यहां तक पहुंची।


टिप्पणियाँ